गोरखपुर पुलिस ने एक करोड़ सत्ताईस लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्रह रूपये के गुम हुए 852 मोबाइल को बरामद किया। ज़िसके समन्ध में एसपी सिटी निमिष पाटिल ने बताया कि CEIR Portal के कुशल पर्यवेक्षण में गुम/खोये मोबाइल/टैबलेट की रिकवरी हेतु भारत सरकार द्वारा लांच CEIR पोर्टल की सहायता से जनपद गोरखपुर के विभिन्न थाना क्षेत्र से गुम/खोये मोबाइल के सम्बन्ध अलग अलग थानों के पोर्टल पर सूचना के आधार पर CCTNS कार्यालयों में नियुक्त कम्प्यूटर ऑपरेटर ग्रेड “ए”बी” /आरक्षी कम्प्यूटर चालक द्वारा उक्त पोर्टल पर प्राप्त डिटेल्स के आधार पर गुम/खोये हुए मोबाइल में प्रयोग किया गये सिम नम्बरों का विवरण एवं उनकी लोकेशन के आधार पर कुल 852 स्मार्ट फोन बरामद किया गया जिनकी अनुमानित कीमत (एक करोड़ सत्ताईस लाख अठहत्तर हजार चार सौ सत्रह रूपये) है । सभी बरामद मोबाइल को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल बरामद करने वाली टीम में
कम्प्यूटर ऑपरेटर रोशन कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर विकास द्विवेदी,कांस्टेबल शैलेन्द्र यादव ,कम्प्यूटर ऑपरेटर विनय चौहान,कांस्टेबल दीपक पाण्डेय, सुनील सोनकर,कम्प्यूटर ऑपरेटर अजीत शर्मा,कांस्टेबल सुनील कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर कुन्दन कुमार,कम्प्यूटर ऑपरेटर अविराम कुमार,महिला कांस्टेबल मोनिका पटेल, स्नेहलता शामिल रही।
