गोरखपुर थाना खजनी क्षेत्र के ग्राम कुआं बुजुर्ग में नाली विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच गंभीर मारपीट की घटना सामने आई है। पिड़ित महंत प्रसाद ने आरोप लगाया है कि उनके भाई बाबूलाल शर्मा, उनकी पत्नी नीलम देवी, प्रीति देवी (पत्नी रामबदन शर्मा), और अंजू देवी (पत्नी प्रेम शर्मा) ने मिलकर उनके परिवार पर हमला किया।महंत प्रसाद ने बताया कि घटना आज सुबह 11 बजे की है, जब नाली को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने गाली-गलौज करते हुए महंत प्रसाद, उनकी पत्नी मिथलेश देवी और बेटे शिवम शर्मा को लात-घूंसों से मारा। इस दौरान जान से मारने की धमकी भी दी गई। पिड़ित ने कहा कि हमलावर उनके दरवाजे पर चढ़कर हमला करते रहे, और उन्हें अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा।घटना से भयभीत परिवार ने खजनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। महंत प्रसाद ने पुलिस से निवेदन किया है कि मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाली विवाद को लेकर पहले भी क्षेत्र में तनाव रहा है। अब पुलिस पर दबाव है कि वह जल्द से जल्द दोषियों को गिरफ्तार करे और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए।
