महोली सीतापुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा घोषित अभियानों पर जोर-जोर से कार्य कर रही है इसी क्रम में नगर महोली में सम्मान अभियान विधानसभा सभा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही एवं अध्यक्ष के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी और हमारे नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह सोच है कि भारत में नारी शक्ति को उसके संपूर्ण अधिकार प्राप्त हो वह केवल मतदाता नहीं बल्कि भारत की भाग्य विधाता बने भारत के संसदीय कानून बनाने में उसका महत्वपूर्ण योगदान हो जहां अन्य सरकारों ने इस मुद्दे पर केवल राजनीति की है भाजपा ने इस धरातल पर उतार कर मातृशक्ति को शक्तिशाली बनाने का काम किया है।
जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के कारागार राज्य मंत्री हरगांव विधायक सुरेश राही उपस्थित रहे उन्होंने अपने उद्बोधन में बाबा साहेब के जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और उनके संघर्षों और सफल जीवन के मूल्यों के विषय में भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को बताया। उन्होंने बताया कि बाबा साहेब के आदर्शो पर आज हमारी सरकार चल रही है और उनके सपनों को पूरा कर रही है।
अपने उद्बोधन में मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ल ने बताया की बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर संपूर्ण भारत वर्ष के लिए सम्मानित है और पूज्य है उनके गौरवपूर्ण योगदान से आज हमारा संविधान दुनिया का सबसे सुंदर एवं न्यायपूर्ण व समतायुक्त संविधान बना है आज उनके तमाम सपनों पर भारतीय जनता पार्टी की केंद्र व राज्य सरकारें कार्य कर रही हैं और सब को शिक्षा एवं सामानता प्रदान करने का कार्य कर रही। उन्होंने भाजपा सरकार द्वारा बाबा साहब के सम्मान में बनाए गए पंच तीर्थ का विस्तार से वर्णन किया उन्होंने आए हुए सभी लोगों से बाबा साहब को अपने आदर्शों में बसाने का आवाहन भी किया इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री विपुल सिंह, विधानसभा प्रभारी सचिन मिश्रा, जिला मंत्री राम प्रताप सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मनोज मिश्र मंडल अध्यक्ष तरुण शुक्ला, ब्लाक प्रमुख जगदीश प्रसाद, संजय सिंह, मिथिलेश यादव,महामंत्री सुमन मिश्र, मंडल कोषाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह चौहान, प्रधान पंकज शुक्ल, महामंत्री गौरव शुक्ल, सुबोध मिश्रा, रजनीश श्रीवास्तव, राजीव सिंह भदौरिया, पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं समर्थक भारी संख्या में उपस्थित रहे।।

