राजधानी लखनऊ के थाना ठाकुरगंज क्षेत्र अंतर्गत गऊघाट चौकी स्थित पीपे वाले पुल के पास एक युवक के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की सूचना से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आदिल नाम का युवक अपने दोस्तों के साथ पीपे वाले पुल पहुंचा था, जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा।
सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस हरकत में आई और थाना प्रभारी ओमवीर सिंह ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर रवाना किया। देर रात तक पुलिस द्वारा इलाके में जांच पड़ताल जारी रही, लेकिन अंधेरा होने के कारण कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका।
लापता युवक की उम्र करीब 18 वर्ष बताई जा रही है। घटना के बाद से परिजनों में चिंता का माहौल है, वहीं पुलिस लगातार मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
ठाकुरगंज पुलिस का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।
खबर सूत्रों के हवाले से।

