गोरखपुर तहसील सदर अर्थी बाबा ने आधार कार्ड की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर तत्काल समाधान की मांग की है।
गरीबों को आधार बनवाने में भारी दिक्कत हो रही है। SIR की तरह गांव-गांव में आधार कैंप लगाए जाएं।
आधार न होने से राशन, गैस कनेक्शन, स्कूल एडमिशन, अन्य सरकारी सुविधाएं नहीं मिल रही हैं।आधार बनवाने के नियम आसान किए जाएं। अभी प्रधान से लेकर विधायक-सांसद तक कोई मदद नहीं करता। जब तक सबका आधार नहीं बन जाता, तब तक सरकारी योजनाओं में आधार की अनिवार्यता हटाई जाए।आधार में नाम, फोटो, पता सुधारने के लिए लंबी लाइनें लगती हैं। गांव-गांव में संशोधन कैंप लगाए जाएं ।पासपोर्ट की तरह आधार भी ऑनलाइन/ऑफलाइन आवेदन से हमेशा बनवाने की सुविधा हो।
छोटे-छोटे आधार सेंटर हर गांव में खोले जाएं।
हर जिले में आधार समस्या निस्तारण के लिए एक अधिकारी नियुक्त किया जाए
अर्थी बाबा ने कहा कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो हर तहसील पर विधायक-सांसद का प्रतीकात्मक अर्थी जुलूस निकाला जाएगा।
आधार न होने से गरीब सबसे ज्यादा परेशान हैं। बच्चियों का स्कूल में एडमिशन तक रुक रहा है। नेता-अधिकारी हाथ खड़े कर देते हैं। आम जनता जाए तो कहां जाए।
