- गोरखपुर एम्स थाना क्षेत्र के नंदा नगर गोकुलपुरम कॉलोनी निवासी सविता भारती ने शुक्रवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता की। उन्होंने बताया कि 24 अप्रैल को शाम करीब 7 बजे वह अपनी बहन के बेटे की शादी से लौटते समय विश्वविद्यालय चौराहे से ई-रिक्शा में बैठीं। उनके साथ उनका पुत्र भी था।
रास्ते में एक वृद्ध महिला ई-रिक्शा में बैठी। आरोप है कि उसी वृद्ध महिला ने सविता भारती के बैग से करीब 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात चुरा लिए। पीड़िता ने बताया कि घटना के तुरंत बाद 112 नंबर पर सूचना दी और एम्स थाने में लिखित तहरीर भी दी। लेकिन आज तक विवेचना अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।
प्रेस वार्ता के जरिए सविता भारती ने प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि चोरी करने वाली महिला को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके चोरी हुए जेवरात बरामद कर न्याय दिलाया जाए।
इस मामले में अभी एम्स थाना पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
और पढ़ें
