अर्जुन रौतेला आगरा। आज सेंट एंड्रयूज पब्लिक स्कूल के वातानुकूलित सभागार में 90% से अधिक अंक प्राप्त सभी टॉपर्स को सम्मानित किया किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के सी० एम०डी० डॉ. गिरधर शर्मा, विद्यालय की प्राचार्या अंशु सिंह, उप प्राचार्य अभिषेक क्रिस्टी ने माता सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
आज का दिन सभी टॉपर्स के लिए विशेष हर्ष व उल्लास का दिन था, सभी को माला पहनाकर तथा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यालय के सी० एम०डी० ने बच्चों को अपने उद्बोधन में बच्चों से कहा कि आज हमारे, विद्यालय के लिए बड़े हर्ष का दिन हैं क्योंकि हर वर्ष की तरह इस सत्र में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विशेष उपलब्धियां प्राप्त की है। उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद प्रदान करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उनके एक दिन की नहीं वरन् पूरे के वर्ष की कठिन परिश्रम का परिणाम हैं, तथा उनके भावी भविष्य की आधार शिला है। उन्होंने विश्वास जताया ये विधार्थी अपने स्वर्णिम भविष्य के सपनों को अवश्य पूर्ण करेंगे तथा हम सभी को गौरवान्वित होने के अवसर प्रदान करेंगे।
तनिष्का लालवानी - स्कूल टॉपर- 98 % व अन्य छात्र- छात्राएं जिन्होंने3 टॉप किया है वह शैक्षिक गतिविधियों के अतिरिक्त खेलकूद, एन.सी.सी., स्कूल कैबिनेट, कल्चरल व लिटरेरी गतिविधियों में भी अपनी श्रेष्ठता साबित करते आये हैं और विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी व पुरुस्कृत भी हो चुके हैं। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक आदित्य अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर पुरुस्कृत एवं सम्मानित विद्यार्थियों ने भी बारी बारी अपने विचार प्रस्तुत किये तथा अपनी उपलब्धियों में अपने शिक्षकों एवं विद्यालय प्रबंधन की महती भूमिका पर प्रकाश डाला।
इस कार्यक्रम में आलोक वैष्णव, विकास गोयल, अरविन्द पचौरी , संजय मंगल, मनीष कुशवाहा , पूजा प्रेमचन्दानी, अंकुर सक्सेना, अनुभव बंसल, ललित बंसल, विशाल शर्मा, प्रमोद कुमार, रूबी यादव, शाची सैनी एवं हर्षित पाठक आदि शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
