संवाददाता विजय मिश्रा
हरदोई। संडीला क्षेत्र के नारायणपुर मोड़ स्थित लखनऊ-हरदोई हाईवे पर मंगलवार को लकी ढाबा एंड रेस्टोरेंट का भव्य शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के गणमान्य लोग एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे। ढाबे के शुभारंभ के साथ ही लोगों में उत्साह का माहौल देखने को मिला।रेस्टोरेंट संचालकों ने बताया कि यहां ग्राहकों को शुद्धता और बेहतर गुणवत्ता के साथ हर प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजन उपलब्ध कराए जाएंगे। हाईवे से गुजरने वाले यात्रियों के लिए यह ढाबा बेहतर सुविधा और आरामदायक माहौल प्रदान करेगा।उद्घाटन के दौरान अतिथियों ने ढाबे की साफ-सफाई, बेहतर व्यवस्था और सुविधाओं की सराहना करते हुए इसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में शैलेंद्र यादव, विमल यादव, आलोक प्रधान, सुशील यादव, अभिषेक त्रिपाठी, शैलेंद्र, कल्याण हॉस्पिटल से अंकित यादव, धर्मेंद्र पाल, कान्हा यादव, अमरजीत यादव, अंकित यादव सहित कई लोग मौजूद रहे।इस अवसर पर संडीला चतुर्थ से जिला पंचायत प्रत्याशी एवं पत्रकार विजय मिश्रा उर्फ बुलट भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत किया गया तथा सभी ने मिलकर ढाबे की सफलता की शुभकामनाएं दीं।
