खजनी गोरखपुर
परवाह वेलफेयर सोसाइटी के राष्ट्रीय संगठन मंत्री एवं कैंप कार्यालय प्रभारी अरविंद कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में परवाह वेलफेयर सोसाइटी का एक प्रतिनिधि मंडल नवागत C O खजनी विवेक तिवारी के कार्यालय में पहुंचकर उन्हे राम मंदिर का प्रतिरूप सप्रेम भेंट कर स्वागत सम्मान किया। ज्ञातव्य है कि विवेक तिवारी एक सौम्य, मिलनसार स्वभाव, असाधारण व्यक्तित्व, लॉ एंड ऑर्डर के प्रति बहुत ही सख्त और न्यायप्रिय पुलिस अधिकारी हैं। प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें संस्था की जन कल्याणकारी कार्यों से अवगत कराने के साथ ही प्रभु श्री राम से उनके स्वर्णिम कार्यकाल की शुभकामना दी गई। उनके द्वारा कई एक लंबित अपराधों को वर्क आउट करने की अंतर्दिल से सराहना की गई। C O सर ने प्रतिनिधि मंडल के प्रति आभार व्यक्त कर आश्वस्त किया कि उनका प्रयास होगा कि क्षेत्र की जनता को त्वरित न्याय मिले और अपराध मुक्त वातावरण बने, किसी भी हाल में चिन्हित अपराधी जेल की सलाखों में होंगे। प्रतिनिधि मंडल में अरविंद त्रिपाठी के अतिरिक्त राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राजकुमार आर्य, शेषमणी पाण्डेय, राजेश जायसवाल,योगेंद्र पांडे, मुन्ना आदि शामिल रहे।
