दबंग कोटेदार अंगूठा लगवाकर नहीं देता राशन, शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक कोर्रा गांव पहुंचे , पीड़ितों के बयान दर्ज कर कार्रवाई का भरोसा
अमोद कुमार
बांदा के कमासिन क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोर्रा बुजुर्ग में राशन वितरण में अनियमित्ताओं की शिकायत पर पूर्ति निरीक्षक अजय शुक्ला गांव पहुंचकर राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज कर उचित कानूनी कार्रवाई का भरोसा दिया है।ग्रामीणों ने दबंग कोटेदार पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत अंत्योदय और पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को राशन न देने का आरोप लगाया है।शिकायत के अनुसार कोटेदार ई पास मशीन में अंगूठा लगवाने के 20 दिन बाद भी खाद्यान्न नहीं देता और घटतौली भी करता है ।
पीड़िता मिथलेश ने बताया कि कोटेदार अंगूठा लगवा लेता है । लेकिन 20 दिन बाद भी सभी को राशन नहीं मिलता उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तौल में 2 किलो तक कम राशन दिया जाता है।और विरोध करने कोटेदार झगड़ा झगड़ा करता है।
उमेश पुत्र रामसिया ने शिकायत की कि कोटेदार सरकारी आदेशों की अवहेलना कर मनमानी तरीके से राशन बांटता है। विरोध करने पर वह दबंगई दिखाता है ।और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करता है। कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी से कोटेदार का कोटा निरस्त कर नया कोटेदार नियुक्त करने की मांग की है ।जांच अधिकारी पूर्ति निरीक्षक अजय शुक्ला ने बताया कि तहसील दिवस में मिली शिकायत के आधार पर उन्होंने कोर्रा बुजुर्ग गांव में स्थलीय जांच की है। घटतौली और राशन न देने जैसे आरोपों पर राशन कार्ड धारकों के बयान दर्ज किए गए हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि बयान की आख्या विधिक कार्रवाई के लिए उच्य अधिकारीयों को भेजी जाएगी जिससे जनता की समस्या का समाधान हो सके ।
