रिपोर्ट सुधीर वर्मा अब तक न्याय
महमूदाबाद/सीतापुर।
जेठ माह के पावन बड़े मंगलवार के अवसर पर ग्राम पंचायत बाबूपुर में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां विशाल भंडारे एवं धार्मिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया तथा भगवान श्रीराम एवं संकटमोचन हनुमान जी के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
इस धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन का नेतृत्व विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार एवं नेशनल हेड आर.एस. रिसर्च एजेंसी इंडिया कमलेन्द्र प्रताप सक्सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्षा नीतू सिंह दिनकर ने भगवान राम दरबार एवं हनुमान जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर विधिवत रूप से किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं के लिए पूड़ी, सब्जी एवं बूंदी के प्रसाद की व्यापक व्यवस्था की गई थी। भंडारे में बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे आयोजन स्थल को धार्मिक सजावट एवं भक्ति संगीत से आकर्षक रूप प्रदान किया गया था, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा।
भंडारे के सफल आयोजन में शंभू दयाल, कामिनी देवी, मनोज, संतोष, आकाश कुमार, यश कुमार, दिव्यांश, डेजी निगम, गीता देवी, पूर्णिमा एवं स्वाति सहित अनेक सहयोगियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं आकाश कुमार के मित्र शुभम यादव, रवि प्रताप सिंह, कुनाल सिंह, सिद्धार्थ, सुशील एवं महेंद्र ने भी आयोजन को सफल बनाने में बढ़-चढ़कर सहयोग प्रदान किया।
इस अवसर पर विश्व मानवाधिकार कानून एवं अपराध नियंत्रण ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय संरक्षक एस.एस. दिनकर, राष्ट्रीय न्यूज़ एडिटर एवं मीडिया प्रमुख अनुज कुमार जैन, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मोहन प्रसाद बारी, मण्डल कार्यालय प्रभारी लखनऊ सुधीर कुमार वर्मा सहित कई गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विशेष सहयोग एवं आभार आर.एस. रिसर्च एजेंसी इंडिया के ओनर एवं डायरेक्टर राजीव सिंह का रहा, जिनके सहयोग से आयोजन को व्यवस्थित एवं भव्य स्वरूप प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंत में पुजारियों को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। आयोजन समिति ने सभी आगंतुकों, सहयोगियों एवं श्रद्धालुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में एकता, सेवा भावना एवं सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

