गोरखपुर थाना सहजनवा सहवाजगंज वार्ड नंबर 5 की कन्यावती और बौलिया रेलवे कॉलोनी निवासी पूर्वोत्तर रेलवे इंजीनियर अभिमन्यु कुमार ने बिना दहेज शादी करके एक मजबूत संदेश दिया है। धूमधाम से संपन्न इस विवाह में सहजनवां के भाजपा नेता जीएम सिंह समेत कई गणमान्य लोग वर-वधू को आशीर्वाद देने पहुंचे।
इंजीनियर अभिमन्यु का ये कदम दिखाता है कि पढ़े-लिखे युवा अगर ठान लें तो दहेज जैसी कुरीति को जड़ से खत्म किया जा सकता है। आज जब शादियों में दिखावे और लेन-देन का बोझ बढ़ता जा रहा है, तब ऐसी पहल पूरे समाज को दिशा देती है।
नवविवाहित जोड़े को ढेर सारी शुभकामनाएं। उम्मीद है ये खबर और भी परिवारों को प्रेरित करेगी।

