अर्जुन रौतेला आगरा। हिंदी साहित्य एवं ब्रजभाषा को समर्पित देश की लब्धप्रतिष्ठ संस्था ब्रजभाषा काव्य मंच एवं वरिष्ठजनों के सम्मान एवं सेवा को समर्पित बृद्धजन सम्मान समिति अंतरराष्ट्रीय के संयुक्त तत्वावधान में देश के ख्यातिलब्ध 12 वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान, डाॅ. रामेन्द्र शर्मा रवि के गीत संग्रह सतरंगी गीत व उनके द्वारा संपादित साझा संकलन काव्य मंजरी के लोकार्पण के साथ वृहद कवि सम्मेलन का आयोजन श्री हरि कृष्ण वरिष्ठजन सम्मान भवन पश्चिमपुरी आगरा पर किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्रजभाषा काव्य मंच के संस्थापक व अध्यक्ष डॉ रामेंद्र शर्मा रवि, वरिष्ठजन सम्मान समिति अंतरराष्ट्रीय के सह संस्थापक गिरीश सी. गुप्ता सहित सभी सम्मानित कवियों ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। माँ शारदे की वंदना कवयित्री मीना शर्मा ने प्रस्तुत की।
वरिष्ठजन सम्मान समिति एवं ब्रजभाषा काव्य मंच के पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कवि सर्वश्री पं. महेश चंद शर्मा गोपाली, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, विजया तिवारी, डॉ.राज बहादुर सिंह राज, डॉ. राजेंद्र मिलन, डॉ. ब्रज बिहारी लाल बिरजू, योगेश चंद्र शर्मा योगी, रमेश पंडित, रामेंद्र मोहन त्रिपाठी, रमा वर्मा श्याम, डॉ. हरि निर्मोही एवं शलभ भारती को अंग वस्त्र, मोती माला तथा सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। तदुपरांत रामेंद्र शर्मा रवि के गीत संग्रह सतरंगी गीत एवं साझा काव्य संकलन काव्य मंजरी का लोकार्पण हुआ। सतरंगी गीत में वरिष्ठ कवि रामेंद्र रवि के 90 गीत संकलित हैं जो प्रकृति, मानव जीवन, समाज एवं देश के विभिन्न विषयों पर आधारित हैं तथा साझा संकलन काव्य मंजरी में ब्रज भाषा काव्य मंच के सभी सदस्यों की काव्य रचनाएं उनके संक्षिप्त परिचय व संपर्क सूत्र के साथ संकलित हैं फलतः यह कृति एक परिचय पुस्तिका भी है जो सभी कवियों को एक दूसरे से जोड़ती है।
कवि सम्मेलन का शुभारंभ सभी सम्मानित कवियों के एक से एक बेहतरीन काव्य पाठ से हुआ उसके बाद ब्रजभाषा काव्य मंच से जुड़े प्रभुदत्त उपाध्याय, आचार्य उमाशंकर पाराशर, मोहिनी भटनागर,वंदना तिवारी, संजय शर्मा, योगेश योगी, प्रणव कुलश्रेष्ठ, राकेश निर्मल,एडवोकेट संजय कुमार, दीपक दिव्यांशु, डॉ. राजीव शर्मा निस्पृह, मिथिलेश त्रिवेदी, अयोध्या प्रसाद सुमन, शिवपाल सिंह नीरज, संजीव तिवारी, अशोक चौबे एडवोकेट, अनामिका शर्मा, राकेश शर्मा, विनय बंसल, डॉ.अनार सिंह अग्र, अशोक गोयल, डॉ. यशोयश,राम अवतार शर्मा, ऋषभ ठाकुर, टिंकू सांवरिया, अवधेश उपाध्याय, डॉ. सुषमा सिंह, राजीव क्वात्रा, चंद्रशेखर शर्मा, जगमोहन गुप्ता, मानवेंद्र सिंह, कु.मोइत्रा सिंह, राजेंद्र दंडोतिया,अलका शर्मा, डाॅ. मुक्ता सिकरवार, ग्या प्रसाद मौर्य रजत, डॉ.राम प्रकाश चतुर्वेदी, ओज कवि मोहित सक्सेना, हीरेंद्र नरवार, आरती शर्मा आदि कवियों ने अपनी रचनाओं से कवि सम्मेलन को बुलंदियों पर पहुंचाया।
समारोह में वृद्धजन सम्मान समिति अंतरराष्ट्रीय के सह संस्थापक डॉ. गिरीश सी. गुप्ता, पुष्पांजलि ग्रुप के संस्थापक डॉ. वी. डी. अग्रवाल, ख्यातिलब्ध रेडियोलॉजिस्ट डॉ. मुनीश्वर गुप्ता, ऑल इंडिया पेंशनर्स एसोसिएशन के राजकुमार चतुर्वेदी, सर्व ब्राह्मण समाज के राजेंद्र पाराशर, आशुतोष शर्मा, राजेंद्र शर्मा, अशोक राजोरिया, शुभम राजोरिया, विनय वत्स, केनरा बैंक के पूर्व मंडल प्रबंधक पी के शर्मा, वी के गोयल, संजय गोयल सहित पवन दिवाकर एडवोकेट, वी एस सक्सेना, उत्कर्ष शर्मा, डॉ आभा चतुर्वेदी, मधुर शर्मा, अरुणा यादव, हुकम सिंह, योगेंद्र वाली, अनिल भटनागर, आर के दीक्षित, टीकम सिंह, ए के मिश्रा, जे पी शर्मा, आर सी गुप्ता, राजकुमार अग्रवाल, विनोद कुमार शर्मा, शैलेश भारती, उत्तम सिंह, सौरभ कुमार, दीपक चतुर्वेदी, अनु शर्मा, शीला कश्यप आदि अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
डाॅ. मुनीश्वर गुप्ता ने अपने वक्तव्य में वरिष्ठों के सम्मान हेतु ऐसे आयोजनों की आवश्यकता पर बल देते हुए ब्रजभाषा काव्य मंच के इस प्रयास की सराहना की। डाॅ. गिरीश गुप्ता ने वरिष्ठजन सम्मान समिति की स्थापना से अब तक राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर किए गए कार्यो पर प्रकाश डाला।
अंत में, ब्रजभाषा काव्य मंच के अध्यक्ष डाॅ. रामेन्द्र शर्मा रवि ने सबको धन्यवाद देकर हृदय से आभार व्यक्त किया।
