आमोद कुमार
बांदा। विश्व हिन्दू महासंघ भारत के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ का 55वां जन्मोत्सव रविवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर वृद्धाश्रम और संकट मोचन मंदिर में फल वितरण कर सेवा कार्य किए गए तथा मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की गई।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह नीलेश के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। वक्ताओं ने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को छू रहा है। सभी ने उनके स्वस्थ, दीर्घ और यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश शुक्ला, बुंदेलखंड प्रभारी संतोष श्रीवास्तव, जिला प्रभारी धीर सिंह, नगर अध्यक्ष महाप्रसाद गुप्ता, नंदकिशोर यादव, पुरुषोत्तम यादव, हुनर सिंह, पवन अवस्थी, अस्तित्व सिंह, विकास यादव, शिवम धुरिया, दिनेश सिंह, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।अंत में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए राष्ट्रहित में उनके सफल नेतृत्व की कामना की गई।
