आमोद कुमार
बांदा, समदृष्टि, क्षमताविकास एवं अनुसंधान मंडल (सक्षम) इकाई बांदा के तत्वावधान में पंचवटी आश्रम, साहब तालाब में मासिक बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के संरक्षक रामजोर सिंह चंदेल एवं राम सिंह कछवाह ने भारत माता और महाकवि सूरदास के चित्रों पर दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया।
बैठक में संगठन मंत्र, सक्षम का दृष्टिकोण, परिकल्पना तथा सक्षम गीत का सामूहिक गायन किया गया। प्रांत अध्यक्ष देवनारायण सोनी एवं प्रांतीय सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी के निर्देशानुसार प्रांत कोषाध्यक्ष शांति भूषण सिंह गौतम ने संगठन के नए दायित्वधारियों की घोषणा की।
घोषणा के अनुसार श्रद्धा निगम को महिला आयाम प्रमुख, एडवोकेट प्रवीण कुमार निगम को एडवोकेसी प्रमुख, कमल सिंह को बांदा तहसील संयोजक, पुनीत कुमार पांडे को तहसील सहसंयोजक, पी.के. सिंह को मीडिया प्रभारी तथा रामनरेश सिंह कछवाह को जिला सचिव का दायित्व सौंपा गया।प्रांतीय सचिव डॉ. सुरेंद्र विक्रम गोस्वामी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी नव-मनोनीत पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।बैठक में जिला अध्यक्ष शिवचरण तिवारी, युवा प्रमुख कृष्णा सिंह परिहार, जिला कोषाध्यक्ष अभिषेक सिंह, राजेश सिंह कोटेदार सहित अन्य पदाधिकारी एवं दिव्यांग मित्र उपस्थित रहे।इस अवसर पर सभी दायित्वधारियों से अपेक्षा की गई कि वे पूर्ण समर्पण, सजगता और क्षमता के साथ संगठन के उद्देश्यों को समाज के बीच ले जाने का कार्य करें। कल्याण मंत्र के पाठ के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।b
