दिनांक 08-06-2026 को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा गन्ना विकास इण्टर कॉलेज मुंडेरवा में उत्तर प्रदेश नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती लिखित परीक्षा 2025 के दृष्टिगत सफल एवं निष्पक्ष आयोजन को सुनिश्चित करने हेतु भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का विस्तृत जायजा लिया । इस दौरान परीक्षा केंद्र का पूर्ण निरीक्षण किया, उन्होंने परीक्षा हॉल, प्रवेश द्वार, परिसर की बाउंड्री वॉल, मुख्य गेट, CCTV कवरेज का जायजा लिया । अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न होने के संबंध में सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया ।
