आज दिनांक 12.06.2026 को डॉ0 यशवीर सिंह पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा अपराध व अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष धरपकड़ अभियान के तहत श्री श्यामकांत अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के निर्देशन तथा श्री प्रदीप कुमार त्रिपाठी क्षेत्राधिकारी कलवारी के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगायें जाने हेतु प्रभारी निरीक्षक कलवारी के नेतृत्व में थाना कलवारी व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0- 01/2026 धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम (गैंगस्टर एक्ट), थाना दुबौलिया के तहत काफी समय से फरार चल रहे ₹ 25,000/- के इनामिया अभियुक्त को थाना कप्तानगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर माननीय न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार इनामिया अभियुक्त का विवरण-
01-रियाज अली पुत्र बुनियाद अली उम्र 19 वर्ष निवासी मदनपुरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती ।
गिरफ्तार करने वाली संयुक्त पुलिस टीम का विवरण-
01. प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार थाना कलवारी जनपद बस्ती।
02. थानाध्यक्ष दुबौलिया श्री जीवन त्रिपाठी मय हमराह जनपद बस्ती।
03. प्रभारी स्वाट/सर्विलांस टीम श्री शेषनाथ यादव जनपद बस्ती।
04. हे0का0 रमेंश यादव, पवन तिवारी, मृत्युन्जय कुशवाहा, का0 शुभेन्दु तिवारी स्वाट टीम जनपद बस्ती।
05.देवेश यादव सर्विलांस सेल जनपद बस्ती।
05.हे0का0 देशदीपक सिंह थाना कलवारी जनपद बस्ती।
