पुलिस अधीक्षक बस्ती, डॉ0 यशवीर सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, श्री श्यामकांत के कुशल निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री प्रदीप त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष नगर, भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में चौकी प्रभारी करहली एवं थाना नगर पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0-149/2026 धारा-319(2), 318(4), 338, 336(3), 340(2), 131 BNS धोखाधड़ी एवं कुटरचना करके मदरसे में जीवित ब्यक्ति को मृत दिखाकर अपने परिजनों को नियुक्ति करने वाला अभियुक्त जो बाहर भागने के फिराक में था कि दिनांक 12.06.2026 को समय 06:30 बजे फुटहिया से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय रवाना किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
1.अब्दुर्रव पुत्र विसमिल्लाह निवासी ग्राम मटेरा थाना नगर जनपद बस्ती उम्र 48 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण -
1.थानाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह थाना नगर जनपद बस्ती ।
2.उ0नि0 सर्वेश कुमार चौधरी चौकी प्रभारी करहली थाना नगर जनपद बस्ती।
3.का0 चंद्रकांत पाण्डेय, राम सिंह यादव थाना नगर जनपद बस्ती।

