श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
दिनांक 11.06.2026 को उपभोक्ता मालले खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय भारत सरकार के क्षेत्रीय निदेशक (भण्डारण एवं अनुसंधान) डाॅ0 आर0के0 शाही द्वारा विकासखण्ड ललौरीखेडा, तहसील सदर अन्तर्गत ग्राम पंचायत हरचुईया में कार्यरत उचित दर दुकान/अन्नपूर्णा भवन व नगर पालिका परिषद पीलीभीत के अन्तर्गत कार्यरत उचित दर विक्रेता रियाज अहमद की उचित दर दुकान का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय उचित दर दुकानों/अन्नपूर्णा भवन पर प्रदर्शित आवश्यक सूचनाओं (यथाः- अन्त्योदय लाभार्थियों की सूची, अन्न सहायता हेल्पलाईननम्बर टोल फ्री नम्बर आदि) का अवलोकन किया गया, उचित दर दुकान/अन्नपूर्णा भवन में भण्डारित खाद्यान्न गुणवत्ता व मात्रा की जाॅच की गयी। मौके पर उपस्थित उचित दर विक्रेताओं को खाद्यान्न (गेहूॅ व चावल) को नमी से बचाव व कीडे से बचाव के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिये गये। अधिक जानकारी के लिए जिला पूर्ति अधिकारी से सम्पर्क करें।
