अहमदाबाद, गुजरात। नेस्टोरिया ग्रुप के चेयरमैन श्री शिव कुमार तोमर ने अहमदाबाद के नवनिर्वाचित महापौर हितेश कांतीलाल बारोट से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें महापौर पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।
इस अवसर पर श्री तोमर ने कहा कि अहमदाबाद देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे शहरों में से एक है और उन्हें विश्वास है कि श्री बारोट के नेतृत्व में शहर विकास, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, आधारभूत संरचना एवं जनसेवा के क्षेत्रों में नई उपलब्धियाँ हासिल करेगा।
भेंट के दौरान दोनों के बीच अहमदाबाद के समग्र विकास, हरित एवं स्वच्छ शहर निर्माण, नागरिक सुविधाओं के विस्तार, निवेश, रोजगार सृजन तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री तोमर ने शहर को पर्यावरणीय रूप से और अधिक सशक्त बनाने के लिए निजी एवं सामाजिक क्षेत्र की भागीदारी बढ़ाने पर भी बल दिया।
महापौर श्री हितेश कांतीलाल बारोट ने शुभकामनाओं के लिए श्री तोमर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अहमदाबाद के सर्वांगीण विकास एवं नागरिकों की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी।
यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और दोनों पक्षों ने विकास, जनकल्याण तथा पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सहयोगात्मक प्रयासों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।
