रिसिया विकास खंड कार्यालय के सभागार में प्रधान संघ द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री अदित्यनाथ योगी को संबोधित धन्यवाद कार्य क्रम संजय जैसवाल प्रमुख प्रतिनिधि कि अध्यक्षता में किया गया कार्य क्रम का संचालन प्रधान पप्पू वर्मा ने किया कार्य क्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश महा सचिव राम सुंदर पांडे रहे विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष भगवान दिन मिश्रा रहे। क्रय को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि राम सुंदर पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधान संघ द्वारा प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी को प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने कि मांग करते हुए मांग पत्र दिया गया था मुख्यमंत्री जी ने प्रधान संघ कि मांग को स्वीकार करते हुए प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है जिसके लिए आज ब्लाक सभागार में आयोजित कार्य क्रम में मौजूद सभी प्रधान संघ के पदाधिकारीयो एवं प्रधानों कि ओर से मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया जा रहा है इस मौके पर संघ के जिला अध्यक्ष भगवान दिन मिश्रा, एवं महामंत्री सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ बुल्लू सिंह ने कहा कि संघ कि एकता के चलते प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाया गया है उन्होंने कहा कि प्रधान अपने कर्तव्यों का निर्वाहन ईमानदारी से करते हुए ग्राम वासियों कि समस्या को सुने और निस्तारण करे इसके अलावा प्रदेश सरकार ने हम सभी प्रधानों कि समस्या का समाधान किया है इस लिए हमलोग भी प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाए तथा सरकार मदद करे संगठन को मजबूत करने के लिए एकता का परिचय देवे। प्रमुख प्रतिनिधि संजय जैसवाल ने अतिथियो के प्रति आभार जताया प्रधान संघ अध्यक्ष संजय त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार जताते हुए कार्य क्रम के समापन कि घोषणा कि कार्य क्रम में शिव कुमार विश्वकर्मा प्रधान संघ अध्यक्ष, प्रधान रमा शंकर सिंह, राम निवास प्रधान, बबलू प्रधान, आरिफ खान, पूरन वर्मा, शिव कुमार वर्मा,सुरेश प्रताप सिंह समेत तमाम प्रधान गण मौजूद रहे।
