गोरखपुर थाना गीडा राजघाट राप्ती नदी के तट पर सफल आयोजन किया गया। मॉक ड्रिल के माध्यम से आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया, राहत एवं बचाव कार्यों की तैयारियों का अभ्यास किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता कर आपदा प्रबंधन की तैयारियों को और सुदृढ़ बनाया। इस कार्यक्रम में CHC पिपरौली से RBSK टीम के डॉ खालिद हसन, डॉ सुरेन्द्र वर्मा, स्टॉप नर्स द्वीपमाला, ऑप्टोमेट्रिस्ट रंध्वज चंद्र, बीसीपीएम शिव बहादुर यादव, HS अरुण कुमार गौतम , फार्मासिस्ट वीरेंद्र कुमार, वार्ड ब्वॉय आदित्य सिंह और एंबुलेंस कर्मचारी मौजुद रहे।
