आमोद कुमार
बांदा, 11 जून 2026। पल्हरी रोड बाईपास स्थित वीर शिरोमणि महाराजा खेत सिंह खंगार की मूर्ति अराजक तत्वों द्वारा खंडित किए जाने से खंगार क्षत्रिय समाज में भारी रोष व्याप्त है। गुरुवार को जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार के नेतृत्व में समाज के लोगों ने सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई तथा नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।ज्ञापन सौंपते हुए जिला अध्यक्ष यशवंत सिंह खंगार ने कहा कि महाराजा खेत सिंह खंगार समाज के गौरव और सम्मान के प्रतीक हैं। उनकी प्रतिमा को नुकसान पहुंचाना केवल एक मूर्ति का नहीं, बल्कि पूरे समाज की भावनाओं का अपमान है। उन्होंने प्रशासन से दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने और शीघ्र नई मूर्ति स्थापित कराने की मांग की।
इस पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने समाज के लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि तीन माह के भीतर नई मूर्ति स्थापित करा दी जाएगी। साथ ही उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा भी दिलाया।
ज्ञापन कार्यक्रम में संदीप सिंह खंगार, ज्ञान प्रताप (ज्ञानू) सिंह खंगार, नवल सिंह खंगार, राजेश सिंह खंगार, लालाराम सिंह खंगार, गंगा चरण सिंह खंगार, संजय सिंह मास्टर, अशोक भारत पैथोलॉजी, बुद्ध विलास, भजन दास महाराज, अजय पिंकू सिंह, शैलेंद्र सिंह खंगार, रतिराम प्रधान, शिवमूरत सिंह खंगार, आरबी सिंह खंगार सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
