आज दिनाँक-10/06/26 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के कुशल निर्देशन में परिवार परामर्श केंद्र का आयोजन पुलिस लाइन जनपद शाहजहाँपुर में किया गया । आज 28 पत्रावली पर सुनवाई की गयी तथा 03 दम्पत्तियों को विदा किया गया।
➡️1. थाना सदर बाजार* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 04 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका करीब 01 माह से अपने मायके में रह रही थी । आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा अपने माता पिता के कहने मे ज्यादा चलता है इसी बात को लेकर दोनों पति -पत्नी के मध्य विवाद था । दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I आवेदक अपनी पत्नी का खर्च उठाने को सहमत है। दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
➡️2. थाना रोजा* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 01 वर्ष पूर्व हुई थी । आवेदिका का पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है तथा खाना खर्चे हेतु पैसा नही देता है, इसी बात को लेकर दोनो पति-पत्नी के मध्य विवाद था । दोनो पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपसी वार्ता कराई गई और समझाया गया। आवेदिका किराये के मकान मे रहना चाहती है, इस बात पर द्वितीय पक्ष सहमत है । दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
➡️3.थाना काँट* जनपद शाहजहाँपुर के एक दम्पति जिनकी शादी लगभग 01 वर्ष पूर्व हुई थी । आवदिका अपने मायके में 03 माह से रह रही थी । आवेदिका का पति शराब पीकर मारपीट करता है तथा माता पिता के कहने मे ज्यादा चलता है व द्वितीय पक्ष का कहना है कि उसकी पत्नी बात नहीं मानती है तथा अनावश्यक मायके जाती है। इस बात को लेकर ही दोनो पति-पत्नी के मध्य विवाद था । दोनों पक्षों को परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया और दोनों पक्षों की आपस में वार्ता कराई गई और समझाया गया I दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ रहने को तैयार है I दोनों ने आपसी सहमति से समझौता कर लिया है, दोनों को परिवार परामर्श केंद्र से सकुशल विदा किया गया।
➡️इस मौके पर प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र म0उ0नि0 श्रीमती मधु यादव, महिला मुख्य आरक्षी चंद्रकांता शर्मा, म0आ0 मोनिका कुमारी, म0आ0 नेहा चौहान, म0आ0 शीतल चौहान, म0आ0 निशा मिश्रा, म0आ0 रश्मि चौधरी आदि मौजूद रहीं।

