अब तक न्याय/ राकेश त्रिपाठी
सोनौली/महाराजगंज
भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर तैनात सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता ने एक बार फिर तस्करों के मंसूबों पर पानी फेर दिया। सोनौली बॉर्डर पर नियमित जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया, जिसके पास से करीब 500 ग्राम चांदी के दाने बरामद किए गए।
जानकारी के अनुसार, आरोपी चांदी को बेहद चालाकी से एक पैकेट में छुपाकर सीमा पार ले जाने की फिराक में था। हालांकि, ड्यूटी पर तैनात जवानों की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली और वह पकड़ में आ गया।
बरामद चांदी को कब्जे में लेकर संबंधित विभाग को सौंप दिया गया है, जबकि हिरासत में लिए गए व्यक्ति से पूछताछ जारी है। प्रारंभिक जांच में तस्करी के एक बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है।
सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती से तस्करों में हड़कंप
सीमा पर बढ़ी निगरानी और लगातार हो रही कार्रवाई से तस्करी के मामलों पर लगाम कसती नजर आ रही है। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

