आमोद कुमार
बांदा। रेलवे स्टेशन पर खोया मोबाइल अक्सर यात्रियों के लिए चिंता का कारण बन जाता है, लेकिन जीआरपी बांदा की सक्रियता ने एक बार फिर पुलिस के प्रति भरोसा मजबूत किया है। थाना जीआरपी बांदा पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक यात्री का खोया हुआ मोबाइल फोन तलाश कर उसे सकुशल वापस सौंप दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 4 जून 2026 को गुलजारी लाल गुप्ता का नोकिया मोबाइल फोन रेलवे स्टेशन बांदा पर कहीं खो गया था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी शेरे आलम खाँ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम गठित कर मोबाइल की तलाश शुरू कराई। लगातार पतारसी, सुरागरसी और तकनीकी प्रयासों के बाद जीआरपी पुलिस ने 11 जून को मोबाइल फोन बरामद कर लिया मोबाइल की पहचान कराने के उपरांत 12 जून 2026 को उसे उसके वास्तविक स्वामी गुलजारी लाल गुप्ता को सुपुर्द कर दिया गया। अपना खोया मोबाइल वापस पाकर यात्री ने जीआरपी बांदा पुलिस की कार्यशैली की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया।
मोबाइल फोन की बरामदगी और सुपुर्दगी जैसे मामलों में जीआरपी की यह तत्परता यात्रियों की सुरक्षा और विश्वास को मजबूत करने का कार्य कर रही है। रेलवे परिसरों में खोए मोबाइलों की बरामदगी के ऐसे कई उदाहरण हाल के वर्षों में सामने आए हैं, जिनमें जीआरपी और पुलिस की सक्रिय भूमिका रही है।
बरामदगी टीम में शामिल रहे—- शेरे आलम खाँ, थाना प्रभारी जीआरपी बांदा उपनिरीक्षक धीरेन्द्र सिंह- कांस्टेबल प्रारूप कुमार- कांस्टेबल निखिल राय
