आमोद कुमार
बांदा। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बांदा रोटी बैंक सोसाइटी द्वारा ग्राम अछरौड़ में वृहद सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जरूरतमंद ग्रामीणों को कपड़े, किताबें, स्कूल बैग, जूते-चप्पल सहित अन्य आवश्यक सामग्री वितरित की गई। सामग्री पाकर ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया।यह कार्यक्रम बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के सदस्य जगदीश श्रीवास ने की, जबकि संचालन एवं व्यवस्थाओं का नेतृत्व कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम ने किया। ग्राम प्रधान अछरौड़ विनोद भाई के निर्देशन तथा समाजसेवी मोहम्मद अज़हर भूरा एवं बबलू के सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।संस्था द्वारा बताया गया कि बांदा शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा दान स्वरूप प्राप्त कपड़े, किताबें, बैग और अन्य उपयोगी वस्तुओं को ग्राम अछरौड़, थाना मटौंध, ब्लॉक बड़ोखर के जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया।इस अवसर पर संस्था के सदस्य नसीर खान ने ग्रामीणों को वृक्षारोपण, स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। वहीं संस्था के अध्यक्ष रिजवान अली ने कार्यक्रम में सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम में बांदा रोटी बैंक के अध्यक्ष रिजवान अली, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख खाईपार इरफान खान चांद, उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन, सदस्य जगदीश श्रीवास, नसीर खान, शहाना खान सहित अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी उपस्थित रहे।सेवा, सहयोग और सामाजिक सरोकार की भावना से आयोजित इस कार्यक्रम ने जरूरतमंदों के जीवन में खुशियों के रंग भरने का कार्य किया।
