अर्जुन रौतेला आगरा। सनातन समाज पार्टी (ससपा) ने संगठन विस्तार के क्रम में आलोक शर्मा को उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया है। इस संबंध में पार्टी द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया गया है।
जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, आलोक शर्मा की संगठन के प्रति निष्ठा, समर्पण एवं समाज सेवा की भावना को देखते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त किया है कि वह पार्टी की विचारधारा, संगठन की मर्यादा, राष्ट्रहित, समाजहित तथा सनातन संस्कृति के उत्थान के लिए पूर्ण निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति पर पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्थकों ने आलोक शर्मा को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में प्रदेश में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा सनातन समाज पार्टी के जनाधार को विस्तार मिलेगा।
