थाना हरैया पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में अवैध खनन व परिवहन कर रहे चार ट्रैक्टर ट्राली को सीज किया गया ।
डॉ0 यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक बस्ती के आदेश के अनुक्रम में श्याम कांत, अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के मार्गदर्शन व स्वर्णिमा सिंह, क्षेत्राधिकारी हर्रैया के पर्यवेक्षण और संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक हर्रैया के नेतृत्व में थाना हर्रैया में नियुक्त उपनिरीक्षक अशोक कुमार , हेड कांस्टेबल दीपराज रिक्रूट कॉन्स्टेबल विजेंद्र कुमार गौतम द्वारा चार अदद ट्रैक्टर ट्राली को अवैध मिट्टी खनन व परिवहन करने पर चेकिंग के दौरान सीज किया गया ।
अवैध मिट्टी खनन व परिवहन के संबंध में संबंधित विभाग को कार्रवाई हेतु रिपोर्ट प्रेषित किया जा रहा है ।
