सुमन पासवान ने किया नेतृत्व
सुमन पासवान ने किया नेतृत्व
गोरखपुर/दिल्ली दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ हुए कथित अत्याचार के विरोध में समाजवादी पार्टी की नेत्री सुमन पासवान के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।
प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से छात्रों की मांगों को तत्काल मानने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। सपा नेत्री सुमन पासवान ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों की आवाज को बलपूर्वक दबाना निंदनीय है।
इसी मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और सांसद डिंपल यादव भी जंतर-मंतर पहुंचे। दोनों नेताओं ने सीएनजी के छात्रों के समर्थन में आयोजित आंदोलन में सहभागिता निभाई और छात्रों को आश्वासन दिया कि सपा उनके संघर्ष में उनके साथ खड़ी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। छात्र केवल अपने हक की बात कर रहे हैं, लेकिन उनके साथ अन्याय किया जा रहा है। डिंपल यादव ने भी छात्रों की एकजुटता की सराहना की और कहा कि अन्याय के खिलाफ यह लड़ाई जारी रहेगी।
सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

