"जनपद में आमजन के खोए या गुम हुए मोबाइलों की बरामदगी के लिए हमारी सर्विलांस टीम और पुलिस लगातार प्रभावी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में, सर्विलांस सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से कुल 211 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक बरामद किए हैं।"
"इन सभी बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत लगभग ₹58,25,300 (अट्ठावन लाख पच्चीस हजार तीन सौ रुपये) है। सीईआईआर (CEIR) पोर्टल और तकनीकी सर्विलांस की मदद से देश के विभिन्न हिस्सों से इन मोबाइलों को ट्रेस किया गया।"
"आज इन सभी मोबाइलों को उनके वास्तविक धारकों (स्वामियों) की पहचान सुनिश्चित करने के बाद उन्हें सकुशल सुपुर्द किया जा रहा है। अपने खोए हुए महंगे मोबाइल फोन वापस पाकर नागरिकों के चेहरों पर जो खुशी आई है, वह हमारी पुलिस टीम की सबसे बड़ी सफलता है।"
"बहराइच पुलिस आम जनता से अपील करती है कि यदि उनका कोई भी मोबाइल फोन गुम या चोरी होता है, तो तुरंत CEIR पोर्टल पर या स्थानीय थाने में इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस समय पर त्वरित कार्रवाई कर सके। हमारी सर्विलांस टीम आगे भी इस प्रकार का अभियान लगातार जारी रखेगी।"
जनपद बहराइच से संतोष कुमार की खास रिपोर्ट

