अनुराग सागर अमेठी
फुरसतगंज में मोलाना मोहम्मद गज़ाली खान हबीबी प्रधानाचार्य मदरसा फुरसतगंज ईद मिलादुन्नबी बारावफात के पावन पर्व पर बुधवार 26 अगस्त 26 को परंपरागत जुलूस ए मोहम्मदी बड़े ही अकीदत और हर्षोल्लास के साथ निकाला गया फुरसतगंज में ईद मिलादुन्नबी का त्योहार पर बुधवार को अकीदत और उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर 30 से अधिक अंजुमनों की ओर से जुलूस निकाला गया। कस्बे की मुख्य सड़कों और गलियों को हरे झंडों और बिजली की झालरों से सजाया गया था। जुलूस के दौरान बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए भाजप अंजुमन नूरानी मदीना समेत कई अंजुमनों ने मक्का मदीना की तर्ज पर आकर्षक झांकियां सजाईं झांकियों और फूलों से सजे वाहनों को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जुटी रही। दोपहर बाद जुलूस शुरू होते ही पूरा इलाका नात ए पाक और धार्मिक नारों से गूंज उठा। युवाओं की टोलियां डीजे की धुन पर सरकार की आमद मरहबा के नारे लगाते हुए इस्लामी झंडे लहराती नजर आईं।

