अनुराग सागर अमेठी
अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे ओरीराम खौदिया गांव में सर्पदंश से 28 वर्षीय महिला कीर्ति मिश्रा की मौत हो गई। मंगलवार को सांप ने उसे डंसा था जिसके बाद इलाज के दौरान उसने आज बुधवार को दम तोड़ दिया जानकारी के अनुसार कीर्ति मिश्रा बुधवार को अपने कमरे में पूजा करने जा रही थीं। इसी दौरान चटाई के नीचे छिपे एक सांप ने उन्हें डंस लिया। सर्पदंश के बाद उनकी हालत बिगड़ने लगी परिजन तुरंत महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीएचसी मुसाफिरखाना ले गए वहां डॉक्टरों ने कीर्ति की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें सुल्तानपुर रेफर कर दिया। बेहतर इलाज के लिए परिजन उन्हें लखनऊ ले गए जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई इस घटना से घर में कोहराम मचा हुआ है

