श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह ने न्यूरिया हुसैनपुर स्थित गौ संरक्षण केंद्र का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश के लिए उपलब्ध चारा, पेयजल, साफ-सफाई, शेड एवं स्वास्थ्य संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि गौ संरक्षण केंद्र में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में हरा एवं सूखा चारा तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। परिसर में नियमित साफ-सफाई कराने के साथ ही गोवंश के स्वास्थ्य की नियमित जांच कराई जाए तथा बीमार गोवंश के उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
उन्होंने कहा कि गौ संरक्षण केंद्र में संरक्षित गोवंश की देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। सभी व्यवस्थाएं मानकों के अनुरूप सुनिश्चित करते हुए केंद्र को व्यवस्थित एवं स्वच्छ रखा जाए।

