श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत दिनांक 07 नवम्बर 2025 को युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल विभाग के तत्वाधान में श्रद्धा सिंह, उपजिलाधिकारी महोदया सदर पीलीभीत की अध्यक्षता में उनके कार्यालय सदर पीलीभीत में मा० विधायक खेल स्पर्धा 127- विधान सभा पीलीभीत एवं 128- विधान सभा बरखेड़ा के आयोजन के सम्बन्ध में मीटिंग की गयी। बैठक में खेल स्पर्धा के आयोजन हेतु उपजिलाधिकारी सदर पीलीभीत द्वारा मीटिंग के सभी अधिकारियो को युवा साथी पोर्टल (https://www.yuvasathi.in) पर अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों का पंजीकरण कराने के निर्देश दिए गए। मा0 विधायक खेल स्पर्धा में एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी, फुटबॉल, बैडमिंटन, कुश्ती, भरोत्ताल्लन एवं जूडो कुल 08 विधाओ में बालक एवं बालिका की सब जूनियर, जूनियर, सीनियर आयु वर्ग खेल प्रतियोगाताये आयोजित की जाएँगी। जिसमें खिलाडी अपनी-अपनी विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत आने खिलाड़ी प्रतिभाग कर सकेंगे। मा० विधायक खेल स्पर्धा में विजयी खिलाडियों को मा० सांसद खेल स्पर्धा में प्रतिभाग करने का अवसर प्राप्त होगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका खेल विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग एवं खेल संघ के खेल शिक्षको द्वारा की जाएगी। विधायक महोदय से बात करने के पश्चात् मा० विधायक खेल स्पर्धा 127-विधान सभा पीलीभीत का आयोजन दिनांक 14 व 15 नवम्बर 2025 को गांधी स्टेडियम पीलीभीत में एवं 128- विधान सभा बरखेड़ा का आयोजन 28 व 29 नवम्बर 2025 को उच्च प्राथमिक विद्यालय बरखेड़ा में होगा। मीटिंग में लियाकत अली खण्ड विकास अधिकारी मरौरी, शिवशंकर मौर्य खण्ड शिक्षा अधिकारी मरौरी एवं दिनेश सिंह खण्ड शिक्षा अधिकारी अमरिया, अतुल शुक्ला एडीओ पंचायत अमरिया एवं मेहरबान सिंह राणा एडीओ पंचायत मरौरी एवं अमित कुमार क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी मरौरी (अमरिया एवं ललौरीखेड़ा) उपस्थित रहे। अंत में क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पीलीभीत ने सभी अधिकारियो का धन्यवाद ज्ञापित किया।

