श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि जनपद पीलीभीत
पुलिस अधीक्षक महोदय पीलीभीत के निर्देशन में यातायात माह के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने हेतु बेनहर गुरुकुल स्कूल, पीलीभीत में यातायात पुलिस द्वारा कार्यशाला का आयोजन किया गया, छात्र-छात्राओं से यातायात नियमों का सदैव पालन करने हेतु अनुरोध किया गया।
इसके अतिरिक्त डग्गामार वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत सड़क पर अवैध रूप से संचालित, अधिक सवारी बैठाकर चलने वाले तथा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों के विरुद्ध चेकिंग कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। जिसमें यातायात पुलिस टीम द्वारा जनपद के प्रमुख मार्गों, बस अड्डों व भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से अतिक्रमण हटवाते हुए विशेष चेकिंग अभियान में 24 डग्गामार वाहनों सहित 92 वाहनों के चालान करते हुए कुल 1,24,500/- शमन शुल्क अधिरोपित किया गया साथ ही यातायात पुलिस द्वारा जनता को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया है।

