श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छात्र/छात्राओं द्वारा गांधी सभागार में राष्ट्रगीत का किया गया सामूहिक गायन
मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी के कार्यक्रम का गांधी सभागार में देखा गया सजीव प्रसारण
सामूहिक गायन करने वाले छात्र/छात्राओं को मा0 जिलाध्यक्ष, नगर मजिस्टेट एवं जिला विकास अधिकारी ने किया सम्मानित
पीलीभीत सूचना विभाग 07 नवम्बर 2025/राष्ट्रवाद के अग्रदूत बंकिमचन्द्र चटरजी द्वारा वर्ष 1875 में रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में वंदे मातरम् के सामूहिक वाचन एवं स्वदेशी का संकल्प कार्यक्रम विषयक प्रधानमंत्री जी एवं मुख्यमंत्री जी के सम्बोधन कार्यक्रम का सजीव प्रसारण गांधी सभागार में देखा गया। इस अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया गया। छात्र/छात्राओं को जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर एवं जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह के द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ज्ञान इंटरनेशनल स्कूल, एच आर के इंटर कॉलेज, अंगूरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर बालिका इंटर कॉलेज पीलीभीत के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग कर राष्ट्रीय गीत वन्दे मातरम् कार्यक्रम का संजीव प्रसारण देखा।
भारत सरकार द्वारा पूरे देश में दिनांक 07.11.2025 से 07.11.2026 तक चार चरणों में वंदे मातरम् गीत 150 वर्ष के अवसर को भव्यता पूर्ण ढंग से मनाए जाने का निर्णय लिया गया है, जिसमें प्रथम चरण 07.11.2025 से 14.11.2025 तक, द्वितीय चरण 19.01.2026 से 26.01.2026 तक, तृतीय चरण 07.08.2026 से 15.08.2026 तक एवं चतुर्थ चरण 01.11.2026 से 07.11.2026 तक मनाया जायेगा।
इस अवसर पर परियोजना निदेशक, जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अमित कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 पी0के0त्यागी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला नोडल अधिकारी माध्यमिक शिक्षा इंतजार ख़ान सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

