सीतापुर से राजन तिवारी
थाना समाधान दिवस में अपनी-अपनी समस्या लेकर पहुंचे ग्रामीण लोग।
थाना समाधान दिवस में पहुंचे बड़ी संख्या में महिलाएं और पुरुष कमलापुर थाने में अनेकों गांव से 15 फरियादी अपनी-अपनी की समस्या लेकर आए। जिसमें से 8 मामलों का निस्तारण किया गया और जिसमें एक मामला ऐसा भी पाया गया जो काफी दिनों से चक्कर लगा रही हैं महिला थाना तथा तहसील के फिर भी नहीं हो रही है कोई सुनवाई यह मामला है। बीनू वर्मा पत्नी स्वर्गीय प्रेम शंकर वर्मा निवासिनी गूलरताली मजरा बसंतपुर का है। थाना समाधान दिवस में थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह नायब तहसीलदार क्षेत्र के लेखपाल और ग्रामीण प्रधान आदि क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।

