बिलारी में आयुष चिकित्सालय बनवाने की लड़ाई प्राथमिकता
बिलारी। नगर के मोहशिन मैरिज हाल में नागरिक परिषद की ओर से आम नागरिकों की एक सभा आयोजित की गई। सभा मे विषय प्रवेश करते हुए डाक्टर राकेश रफीक ने बताया आयुष चिकित्सालय बनवाने के लिए उपलब्ध राजकीय भूमि पर एक मुकदमा राजस्व परिषद लखनऊ में लड़ा जा रहा है। जिसका फैसला 11 तारीख 025 को होना है, इस फैसले में अगर नगरपालिका अपनी परंपरा के अनुरूप मुकदमा हारती है तो नगरपालिका में अनिश्चतकालीन धरना किया जाएगा। इस प्रस्ताव का सभा मे उपस्थित सैकड़ो लोगो ने समर्थन किया।
शनिवार को आयोजित बैठक में यह भी बताया गया कि नगर पालिका द्वारा गांधी पार्क में दुकानें बनाने का मसलाअब सासन में विचाराधीन है। अवसर बोलते हुए प्रेम कुमार ने कहा कि गांधी पार्क में दुकानें बनाना उचित नही है यह नेशनल हाईवे है यहाँ पहले से जाम लगा रहता है। यही पर सोसाइटी है यही पोस्ट आफिस भी अधिकतर स्कूलों का रास्ता यही से जाता है। यहाँ पर एक्सीडेंट पहले से ही होते है और विकट स्थिति पैदा होगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी सारे देश के राष्ट्रपिता है उनका अपमान सहन नही किया जाए गांधी पार्क को समाप्त नही करने दिया जाएगा। शकील साबरी मशहूर कब्बाल ने कहा कि बिलारी में आयुष चिकित्सालय बनाना जरूरी है और गांधी का अपमान बर्दास्त नही किया जाएगा। राकेश यादव सभासद ने कहा कि हमारे बार्ड में 24 बीघे जमीन थी मौके पर डेढ़ बीघे जमीन बची है मेरी प्रशासन से दरखास्त है कि 24 बीघा भूमि को कब्जा मुक्त कराकर इस भूमि में गरीब रेहड़ी पटरी ठेले वालो के लिए बाजार बनाया जाए। पूर्व सभासद कासिम अंसारी ने कहा कि आयुष चिकिसलय बनाने की लड़ाई अंतिम सांस तक लड़ी जाएगी। पूर्व प्रधान अनीस पाशा प्रधान माजिद हुसैन ने कहा कि हम बिलारी आते है तो जाम का सबसे सामना हमे करना पड़ता है। सभा की अध्यक्षता किसान नेता चौधरी भयराज सिंह व संचालन डाक्टर जितेंद्र दक्ष ने किया। इस दौरान मुख्य रूप से आसिफ कमल एडबोकेट, हकीम नईमुद्दीन, किसान नेता हुकमसिंह, डाक्टर राशिद हुसैन, राहत जान, हसीब भाई, कफील इदरीसी, रघुनाथ सक्सेना, मास्टर उदयपाल सिंह शमशाद रवि रस्तोगी अंसारी अल्ताफ हुसैन, डाक्टर तालिब, संजीव कुमार इफ्तेखार, वसीम अहमद दानिश इमरान बाबू अंसारी, अलीजान, भूरा शफीक अहमद इरशाद मोहम्मद रफीक मोहम्मद शफीक आदि लोग मौजूद रहे।
