दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए भीषण धमाके में 9 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। यह धमाका लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी एक इको वैन में हुआ। विस्फोट इतना तेज था कि आग तेजी से फैल गई और आसपास खड़ी तीन अन्य गाड़ियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
धमाके के तुरंत बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया है और ट्रैफिक पूरी तरह बंद कर दिया गया है। फायर डिपार्टमेंट की दस से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं।
एनआईए और एनएसजी की टीमें भी घटनास्थल पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी गई है। प्राथमिक जांच में यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि विस्फोट किसी विस्फोटक सामग्री से हुआ या वाहन की तकनीकी खराबी के कारण।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और फॉरेंसिक टीम सबूत जुटा रही है। घटना के बाद पूरे दिल्ली में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। गृह मंत्रालय ने सुरक्षा एजेंसियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है।
मौके से मिल रही तस्वीरें बेहद दर्दनाक हैं जली हुई गाड़ियां, बिखरा मलबा और घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल ले

