कानपुर देहात
संवाद सूत्र अब तक न्याय संवाददाता -राघवेदं सोनकर
दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद कानपुर देहात पुलिस हाई अलर्ट पर
कानपुर रेंज के डीआईजी हरीश चन्दर व जनलोकप्रिय पुलिस एसपी श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने भारी पुलिस फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन समेत बस स्टैंड पर चलाया चेकिंग अभियान,पुलिस फोर्स को अलर्ट रहने के लिए सख्त आदेश.इसी क्रम में गजनेर थाना प्रभारी व पुलिस अधिकारियों ने थाना गजनेर क्षेत्र के बहावलपुर गांव में स्थित रिलायंस ऑयल डिपो में अचानक पहुंचकर उसकी व्यवस्था को चेक किया और महत्वपूर्ण निर्देश दिए जबकि मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली बम ब्लास्ट धमाके में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या देर रात तक लगभग 15 की संख्या पहुंची है व काफी लोग घायल हुए हैं _दिल्ली में हुए ब्लास्ट के बाद कानपुर कमिश्नरेट पुलिस हाई अलर्ट पर संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था आशुतोष कुमार के नेतृत्व में कानपुर सेन्ट्रल रेलवे स्टेशन पर सघ़न चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है
दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हाई अलर्ट पर सोशल मीडिया पर रखी जाये कड़ी नजर और सभी धार्मिक स्थलों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जाए दिल्ली में हुए लाल किले पर धमाके के बाद यूपी अलर्ट पर अयोध्या,काशी,मथुरा समेत प्रदेश के सभी जनपदों में अलर्ट जारी
प्रदेश के सभी बार्डर समेत नेपाल बार्डर पर हाई अलर्ट दिल्ली ब्लास्ट के बाद अमित शाह का बयान-घटना के सभी पहलुओं की जांच जारी है,सभी संभावनाओं पर एजेंसियां जाँच कर रहीं हैं वहीं कहीं न कहीं इतनी बड़ी घटना में चूक कैसी हुई यह प्रश्न भी उठता है

