अब तक न्याय
जनपद पीलीभीत
कोतवाली पुलिस ने सतर्कता एवं सूझबूझ से खोये हुए 02 मोबाइल फोन किये बरामद
श्रीकृष्ण भास्कर सह संपादक अब तक न्याय न्यूज आपको अवगत कराते चलें कि
*पुलिस अधीक्षक पीलीभीत के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली पुलिस व मिशन शक्ति 5.0 द्वारा संवेदनशीलता, तत्परता एवं जनसेवा का सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत कर बालिकाओं के खोए 02 मोबाइलों की तलाश कर बालिकाओं को किया सुपुर्द।
दिनांक 10.11.2025 को थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत दो बालिकाओं का मोबाइल फोन ड्रमंड कालेज के पास गिर जाने की सूचना प्राप्त होने पर थाना कोतवाली पुलिस/मिशन शक्ति टीम-05 द्वारा तत्काल सक्रियता दिखाते हुए बिना विलंब के मोबाइल फोन की तलाश प्रारंभ की गई। पुलिस/मिशन शक्ति टीम 5.0 ने सतर्कता एवं सूझबूझ से कार्य करते हुए शीघ्र ही दोनों मोबाइल फोन बरामद कर बालिकाओं को सुरक्षित सुपुर्द किया।
थाना कोतवाली पुलिस व मिशन शक्ति टीम 5.0 के इस त्वरित, मानवीय एवं जनहितकारी कार्य की बालिकाओं एवं आमजन द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई तथा पुलिस टीम का आभार प्रकट किया गया। जिससे पुलिस के प्रति जनता का विश्वास और अधिक सुदृढ़ हुआ है।

