बताते चलें कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं नवीन कुमार ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर कैंम्प का शुभारंभ किया। एसडीएम ने कहा कि जरुरतमंदों, गरीबों, निर्धन, और समाज के वंचित लोगों के स्वास्थ्य लाभ देना और मदद करना सबसे पुनीत और सुन्दर कार्य है। हमारा शास्त्र भी कहता है कि मानव सेवा ही सबसे बड़ी सेवा और धर्म का कार्य है और कार्यक्रम के आयोजक पं0 राज कृष्ण शर्मा द्वारा यह जो स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है वह अत्यंत प्रशंसनीय है।कार्यक्रम के बाद यूपी जिला अधिकारी मड़ियाहूं ने मंदिर परिसर पर पौधरोपण भी किया।
स्वास्थ्य कैम्प में करीब 175 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, इसके बाद निःशुल्क दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्य कैम्प में डॉ आर.बी. चौहान, डॉ मो0 अरशद, डॉ मोहसिन खान, ने आये हुए मरीजो का स्वास्थ्य परीक्षण कर और दवा का वितरण किया।
उक्त अवसर पर डी.एन. पांडेय, गायत्री प्रसाद शुक्ला,शारदा प्रसाद पटेल,विनय दुबे, संतोष दुबे, शिवशंकर पटेल,बंधुराम पटेल, सुधीर कुमार पटेल, कैलाश पटेल, गौरीशंकर पाठक, अवधेश पाल, अरविन्द यादव, प्रवीण पाण्डेय, रंजीत तिवारी, संतोष दूबे,रेखा पांडेय,विजय चन्द पटेल,मिश्री लाल जायसवाल,बिनय कुमार दूबे, सहित तमाम लोग मौजूद रहे ।स्वास्थ्य कैम्प का आयोजन भाजपा नेता समाजसेवी पं राजकृष्ण शर्मा बब्बू ने किया। कमला हास्पिटल एवं रिसर्च सेंटर मछलीशहर के डायरेक्टर आर .बी. चौहान द्वारा निःशुल्क दवा का वितरण किया गया।

