अब तक इंडिया लाइव न्यूज़ – बड़ी खबर
Delhi Blast का कानपुर कनेक्शन:
दिल्ली धमाके की जांच में कानपुर से बड़ा सुराग मिला है। एटीएस ने जीएसवीएम की पूर्व प्रवक्ता डॉ. शाहीन की गिरफ्तारी के बाद अशोक नगर से जम्मू-कश्मीर मूल के डॉक्टर मो. आरिफ मीर को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई के बाद एटीएस, एनआईए और आईबी ने शहर में डेरा डाल दिया है।
132 संदिग्ध घर चिह्नित:
जांच टीमों को शहर के संवेदनशील मोहल्लों में 132 ऐसे घर मिले हैं, जहां दिल्ली धमाके के बाद से ताले लटके हैं। कई परिवार घटना के बाद अचानक गायब हो गए हैं।
20 से ज्यादा संदिग्धों की फोटो:
एजेंसियां जाजमऊ, बेकनगंज, चमनगंज, काकादेव और रावतपुर में लगातार जांच कर रही हैं। उनके पास 20 से अधिक संदिग्धों की तस्वीरें हैं, जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
मोबाइल नंबरों की जांच:
धमाके के वक्त कानपुर के कई मोबाइल नंबर सक्रिय मिले थे। एजेंसियां अब इनकी कॉल डिटेल रिकॉर्ड की जांच कर रही हैं।
महिला विंग का खुलासा:
डॉ. शाहीन से जुड़े जैश-ए-मोहम्मद के महिला विंग की नौ युवतियों से पूछताछ में 30 और महिलाओं के नाम सामने आए हैं। सभी की तलाश जारी है।
फर्जी एटीएस-एनआईए गिरोह सक्रिय:
कानपुर के संवेदनशील क्षेत्रों में एक गिरोह खुद को एटीएस, एनआईए या आईबी का अधिकारी बताकर लोगों से वसूली कर रहा है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि कोई भी संदिग्ध व्यक्ति पहचान पत्र न दिखाए तो तुरंत यूपी-112 पर सूचना दें।

