अनुराग सागर अमेठी
उत्तर प्रदेश में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अमेठी में संगठन को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है। राष्ट्रीय महामंत्री की जिम्मेदारी संभालने के बाद पूर्व सांसद स्मृति ईरानी एक बार फिर अमेठी की राजनीति में सक्रिय नजर आ रही हैं। उनके निर्देश पर अमेठी भाजपा की कोर टीम ने दिल्ली में उनके आवास पर करीब तीन घंटे तक मैराथन बैठक की बैठक में जिले के प्रमुख संगठन पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। 2024 का लोकसभा चुनाव हारने के बाद भी स्मृति ईरानी ने अमेठी से अपना जुड़ाव बनाए रखा है राष्ट्रीय स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उनकी सक्रियता और बढ़ी है।जिलाध्यक्ष सुधांशु शुक्ल के नेतृत्व में दिल्ली पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में महामंत्री विषुव मिश्र जिला उपाध्यक्ष भवानी दत्त दीक्षित विकास पटेल कृष्ण कुमार भारती, उपमा सरोज और आशा बाजपेई समेत संगठन के प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे बैठक में मिशन बैठक के दौरान स्मृति ईरानी ने अमेठी से अपने पुराने जुड़ाव को दोहराते हुए कहा कि अमेठी उनका परिवार है और वह क्षेत्र के विकास के लिए लगातार काम करती रहेंगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में हार के बाद भी वह तीन बार अमेठी का दौरा कर चुकी हैं राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद अमेठी भाजपा की कोर टीम के साथ हुई इस बैठक को संगठन की दृष्टि से अहम माना जा रहा है। स्मृति ईरानी की सक्रियता के बीच अमेठी में सियासी हलचल भी तेज हो गई है। भाजपा अब बूथ प्रबंधन और संगठन विस्तार के जरिए 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुट गई है 2027 को लेकर संगठन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। स्मृति ईरानी ने पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत किया जाए और प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं की टीम को सक्रिय रखा जाए उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक प्रभावी तरीके से पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर लोगों से लगातार संवाद बनाए रखने पर भी जोर दिया।

