अर्जुन रौतेला आगरा।
संस्कार भारती, आगरा पश्चिम प्रताप, आगरा महानगर, बृज प्रान्त द्वारा अज्ञात शहीदों को समर्पित ग्यारहवीं नमन काव्य गोष्ठी 27 नवंबर 2025 को आर्य समाज मन्दिर, जयपुर हाउस, आगरा पर आयोजित की गई।
इस अवसर पर वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डा राजेन्द्र मिलन, संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, कार्यक्रम के अध्यक्ष रविन्द्र वर्मा एवं कवि और साहित्यकार विजया तिवारी ने भारतमाता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके शुभारंभ किया।
वरिष्ठ कवयित्री डॉ. रमा वर्मा श्याम ने सरस्वती वन्दना पढ़ी इसके बाद अजय मिश्रा अजेय, प्रभुदत्त उपाध्याय, ब्रजभाषा के वरिष्ठ कवि डॉ० ब्रजविहारी लाल बिरजू, ओज की कवयित्री अलका शर्मा अपना अपना काव्यपाठ किया।
आगरा के वरिष्ठ कवि एवं साहित्यकार डॉ. राजेन्द्र मिलन ने कहा - वीर शहीदों की अभिन्न पहचान ये,
वीणापाणी का अतुल्य वरदान ये,
हिंदुस्तान है ये/अपनी शान है ये,
इसकी आन बान पर, मिटने का है अरमान, इसको शत-शत बार प्रणाम।
इसके बाद डाॅ. रामेन्द्र शर्मा रवि, प्रकाश गुप्ता बेबाक, प्राचार्य सुधीर कुमार कुलश्रेष्ठ, वरिष्ठ कवि रविन्द्र वर्मा, एड. संजय कुमार आदि ने शानदार देशभक्ति से लबरेज एवं अज्ञात शाहिदों के नाम पंक्तियां सुनाइ तो श्रोताओं ने जमकर तालियां बजाते हुए भारत माता के नारों से सदन गूंज उठा।
काव्य गोष्ठी में वरिष्ठ साहित्यकार एवं लेखक डॉ. राजेन्द्र मिलन, कामेश मिश्रा सनसनी, डॉ. कुसुम चतुर्वेदी, प्रो. शुभदा पाण्डेय, भरत सिंह चौहान, रामेश्वर दास, राजीव क्वात्रा अग्रवासी, डा कुसुम चतुर्वेदी, प्रकाश गुप्ता बेवाक, विजया तिवारी, शिक्षाविद डॉ नीलम भटनागर, कवयित्री और चित्रकार रश्मि सिंह, रामकथा वाचक योगेश चन्द्र शर्मा "योगी", वरिष्ठ कवि डॉ. शेष पाल सिंह "शेष", उमाशंकर पाराशर "आचार्य", राम अवतार शर्मा, कामता प्रसाद वर्मा, गाफिल स्वामी, चित्रकार और कवियत्री रश्मि सिंह आदि ने भी काव्यपाठ किया।
कार्यक्रम का संचालन प्रभुदत्त उपाध्याय, संयोजन संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री नन्द नन्दन गर्ग, धन्यवाद ज्ञापन महामंत्री ओम स्वरूप गर्ग ने किया।
इंजी. सुरेश चन्द्र अग्रवाल, सतीश गुप्ता, राजवती अग्रवाल, उषा गुप्ता, दीपक गर्ग, राजीव सिंघल, प्रदीप सिंघल, राकेश पाठक आदि ने व्यवस्थाएं संभाली।

