> पार्टी ने नेता नहीं बल्कि एक कार्यकर्ता को आपके बीच में जिलाध्यक्ष घोषित कर भेजा है:
जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) lभारतीय जनता पार्टी ने जौनपुर जनपद में संगठनात्मक बदलाव करते हुए पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं माटी कला बोर्ड के सदस्य अजीत प्रजापति को नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति बिजेथुआ धाम का दर्शन करने के बाद वह शाहगंज पहुंचे जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया उसके उपरान्त वह बदलापुर पहुंचे जहां उनका भव्य स्वागत किया गया l फिर नौपेडवा में स्वागत किया गया इसके वह सीधे सिहीपुर स्थित कार्यालय पर पहुंचे जहा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया गया उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी संगठन में उनकी सक्रियता और जमीनी पकड़ को देखते हुए सौंपी है नियुक्ति के बाद जिले में कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल है।
संगठन की मजबूती ही प्राथमिक लक्ष्य
नई जिम्मेदारी मिलने के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में पार्टी नेतृत्व का आभार जताया कहा कि वे पार्टी की नीतियों और संगठन की मजबूती को प्राथमिक लक्ष्य बताया

