मथुरा- थाना राया क्षेत्र के कस्बा स्थित श्रीराम पैलेस मैरिज होम के बाहर से अज्ञात चोर बाइक चुरा ले गया. बाइक चोरी की घटना मैरिज होम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.
गांव नगला खेड़ा पानी गांव निवासी अजीत पुत्र मोहर सिंह ने पुलिस को दी तहरीर के अनुसार वह शुक्रवार को कस्बा राया के सादाबाद रोड़ स्थित श्रीराम पैलेस में शादी समारोह में शामिल होने आया था. उसने अपनी बाइक मैरिज होम के बाहर खड़ी कर दी थी जब वह मैरिज होम से बाहर आया तो बाइक चोरी हो चुकी थी. जब उसने मैरिज होम पर लगे सीसीटीवी देखे तो उसमें एक लड़का पैदल उसकी बाइक ले जाता दिखाई दिया. फिलहाल पुलिस तहरीर लेकर बाइक की तलाश में जुट गई है

