रिपोर्ट: पवन कुमार श्रीवास्तव
अब तक 24×7 न्यूज़ चैनल
जिला संवाददाता, बस्ती
कटरा पानी टंकी के पास टेम्पो में जेब काटकर ₹50 हजार चोरी करने वाले दो अभियुक्त गिरफ्तार, ₹45,500 बरामद
जनपद बस्ती के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत कटरा पानी टंकी के पास टेम्पो में सवार एक व्यक्ति की जेब काटकर ₹50,000 चोरी करने वाले दो अभियुक्तों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से ₹45,500 नकद बरामद किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वादी एसबीआई बैंक, गांधी नगर से ₹50,000 निकालकर बिजली का बिल जमा करने हेतु टेम्पो से कटरा पानी टंकी होते हुए कचहरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान टेम्पो चालक धीरू पुत्र शेर बहादुर सिंह तथा उसके साथ मौजूद बीनु सोनकर पुत्र ह्रदय नारायण सोनकर, निवासी काशीराम आवास थाना कोतवाली जनपद बस्ती ने आपसी मिलीभगत से वादी के कुर्ते की जेब काटकर उसमें रखे ₹50,000 चोरी कर लिए। इसके बाद दोनों ने वादी को पुलिस कार्यालय के गेट के सामने उतार दिया और टेम्पो लेकर फरार हो गए।
घटना के संबंध में थाना कोतवाली पर मु0अ0सं0 480/25, धारा 303(2) बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान गठित पुलिस टीम ने दिनांक 17 दिसंबर 2025 को समय लगभग 10:30 बजे सूपेलवा बगीचे से दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान अभियुक्त धीरू के पास से ₹30,000 तथा अभियुक्त बीनु सोनकर के पास से ₹15,500, कुल ₹45,500 बरामद किए गए।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:
धीरू उर्फ शिवभोला पुत्र शेर बहादुर सिंह, निवासी काशीराम आवास, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती (टेम्पो चालक)
बीनु सोनकर पुत्र ह्रदय नारायण सोनकर, निवासी काशीराम आवास, थाना कोतवाली, जनपद बस्ती
बरामदगी:
• ₹45,500 नकद
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली – दिनेश चन्द्र चौधरी
प्रभारी चौकी सिविल लाइन – अजय सिंह
प्रभारी चौकी बड़ेवन – जितेन्द्र सिंह
कांस्टेबल दीपक शर्मा
कांस्टेबल आशुतोष चौहान
(थाना कोतवाली, जनपद बस्ती)

