जयपुर में भव्य सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन: 15 जोड़े बंधे परिणय सूत्र में
डॉ. चित्रा सहगल। अब तक न्याय
जयपुर - बसंत पंचमी पर आयोजित हिंदू सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन 2026 का आयोजन सेक्टर 7 विद्याधर नगर जयपुर में सनातन सेवा ट्रस्ट, हिंदू युवा वाहिनी राजस्थान, पंजाबी सेवा समिति और रोटरी क्लब डिग्निटी जयपुर के तत्वाधान में आयोजित किया गया। सामूहिक विवाह सम्मेलन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पर्यावरणविद डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह के नेतृत्व में और श्री राधे-राधे सेवा समिति, सांगानेर के सहयोग से सभी नव विवाहित जोड़ों को अशोक के पौधे भेंट किए गए। इस अवसर पर सम्मेलन के संयोजक केशव अरोड़ा ने बताया कि 15 जोड़ों का विवाह करवाया गया है। भामाशाहों के सहयोग से यह कार्यक्रम हम तीसरी बार सफलतापूर्वक संपन्न करवा रहे हैं। सभी नवयुवाहित दंपतियों को घरेलू उपयोग का सामान ज्वेलरी, कपड़े, बर्तन, बेड, लोहे का बक्सा, सिलाई मशीन, प्रेस, अलमारी, मिक्सी व अन्य सामग्री उपहार स्वरूप दी गई है इस आयोजन में जन अधिकार सेना हिंदुत्ववादी सामाजिक संगठन के पदाधिकारी व संगठन के कार्यकर्ताओं ने आयोजन में अपनी सेवाएं दी। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष पर्यावरणविद् डॉ. नरेन्द्र भूषण सिंह, जयपुर जिला महिला इकाई अध्यक्ष एडवोकेट शारदा चौधरी, सीकर जिला महासचिव उम्मेद सिंह, संगठन के प्रदेश कार्यक्रम संयोजक डॉ. सुनील कुमार शर्मा, सीकर जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार शर्मा, जयपुर जिला महिला इकाई महासचिव अनिता श्योरान, चेतन शर्मा, प्रदेश पर्यावरण समिति अध्यक्ष डॉ. भंवरलाल कुमावत, महेंद्र दीवान, मानवेंद्र सिंह चौधरी, श्याम लाल अग्रवाल, के. के. भटनागर, प्रकाश ग्रोवर, राजकुमार कुमावत, सुशील अग्रवाल, अशोक कुमावत, सुरेंद्र सिंह राजावत, कुलदीप यादव, अंजली शर्मा, जया कंवर, उर्मिला कंवर, गोपाल कंवर, सुरेंद्र मीणा, राजकुमार अग्रवाल, नवीन भूटानी, शंकर जाट और तनु सैनी का सराहनीय सहयोग रहा। इन सभी महानुभावों का आचार्य समूह के संस्थापक पंडित भवानी शंकर गोठवाल ने दुपट्टा और मोतियों की माला पहनकर सम्मानित किया गया।

